विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महज सौ रुपये में हुई पूरी शादी

By Edited By:
Published: Fri, 06 Sep 2013 11:06 AM (IST)

अपने यहां तो शादी में होने वाला खर्च अक्सर चर्चा का विषय बनता है लेकिन यहां हुई एक शादी ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लंदन। अपने यहां तो शादी में होने वाला खर्च अक्सर चर्चा का विषय बनता है लेकिन यहां हुई एक शादी ने लोगों के सामने किफायत का अद्भुत नमूना पेश किया। इस शादी में कुल एक पौंड यानी कि करीब 104 रुपये खर्च हुए। दरअसल दूल्हा और दुल्हन दोनों ने पहले ही तय कर लिया था कि शादी पर पैसा बिल्कुल नहीं खर्च करना है। उसी कवायद के तहत लोगों से खाना साथ लाने का आग्रह किया गया। आयोजन स्थल भी मैदान में दिन के उजाले में चुना गया। परिवार के लोगों ने घर में ही केक बनाया। दुल्हन का जोड़ा मात्र एक पौंड किराये पर लाया गया। अब बची शादी की अंगूठी। एक खास धातु से दुल्हन ने उसे खुद ही बनाया। सिर्फ इतना ही नहीं शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए शादी में शामिल होने आए 70 लोगों ने चंदा देकर रकम जुटाई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर