विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब थाईलैंड में आवारा कुत्‍ते करेंगे पहरेदारी

By abhishek.tiwariEdited By:
Published: Wed, 06 Sep 2017 06:18 PM (IST)

गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्‍ते अब आपका काम आसान कर देंगे। इन्‍हें बिना किसी ट्रेनिंग के चौकीदार बनाया जा सकता है। जानिए कैसे..

अब थाईलैंड में आवारा कुत्‍ते करेंगे पहरेदारी
अब थाईलैंड में आवारा कुत्‍ते करेंगे पहरेदारी

आवारा कुत्‍तों को बना दिया चौकीदार

सड़कों और गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्‍तों से हम इंसानों को काफी परेशानी होती है। रास्‍ते से कहीं जा रहे हों तभी कोई कुत्‍ता आपकी गाड़ी को दौड़ा ले तो झल्‍लाहट महसूस होती है। ये सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में आवारा जानवरों के यूं खुलेआम घूमने से दिक्‍कतें होती हैं। ऐसी ही कुछ परेशानी पिछले कई सालों से थाईलैंड के निवासी झेल रह थे। लेकिन अब उन्‍होंने इससे बचने का नया तरीका खोज निकाला है। यानी कि इन आवारा कुत्‍तों को बिना ट्रेनिंग दिए गली या मोहल्‍ले का चौकीदार बनाया जा सकता है।

गले में लटका होगा कैमरा

थाईलैंड की एक एडवरटाईजिंग कंपनी ने कुत्‍तों को पहनाने वाली एक जैकेट का आविष्‍कार किया है। जिससे कि आवारा घूमे रहे कुत्‍तों को पहनाकर उनसे पहरेदारी करवाई जा सकती है। दरअसल इस जैकेट में आगे की तरफ एक वीडियो कैमरा लगा है। जैसे ही कुत्‍ता भौंकना शुरु करेगा, कैमरा ऑन हो जाएगा। इसके बाद कुत्‍ता कहीं भी जाएगा उसके गले में लटका कैमरा वीडियो रिकॉर्ड करता जाएगा। इस वीडियो को आप अपने मोबाइल या कंप्‍यूटर पर भी देख सकते हैं।

 

यह फायदा मिलेगा

इस टेक्‍नोलॉजी से सबसे ज्‍यादा फायदा उन इलाकों में होगा जहां चोरी ज्‍यादा होती है। कुछ भी संदिग्‍ध होता देख गली में घूम रहा कुत्‍ता भौंकना स्‍टार्ट कर देगा और उसका कैमरा ऑन हो जाएगा। बस फिर क्‍या आप घर बैठे अपने फोन में देख सकते हैं कि कुत्‍ता जिस पर भौंक रहा वो कोई अजनबी या चोर तो नहीं।