बालों को बेच खरीदा सपनों का आशियाना
अगर किसी लड़की के 5 फीट लंबे बाल हों और एक दिन उसे काट दिया जाए तो दुख तो होगा ही। 12 साल की नताशा के जब 5 फीट लंबे बाल काटे गए तो वह रो पड़ी। पर कुछ दिनों बाद उसके बालों के काटे जाने की निराशा तब खुशी
अगर किसी लड़की के 5 फीट लंबे बाल हों और एक दिन उसे काट दिया जाए तो दुख तो होगा ही। 12 साल की नताशा के जब 5 फीट लंबे बाल काटे गए तो वह रो पड़ी। पर कुछ दिनों बाद उसके बालों के काटे जाने की निराशा तब खुशी में बदल गई जब उसे अपने बालों के बदले नया घर मिल गया।
दरअसल ब्राजील की रहने वाली 12 वर्षीय नताशा के बाल 9000 डॉलर या लगभग 4 लाख रुपए में बिके हैं और इसके सहारे उसने अपना नया घर बनाया है। गरीब परिवार की नताशा का इस घर में अपना पर्सनल कमरा भी है और इससे उसके माता-पिता भी बेहद खुश हैं। नताशा अब बालों के काटे जाने के दुख से पूरी तरह उबर चुकी है। इसका एक कारण यह भी है कि अब उसे बालों की वजह से होने वाली कई परेशानियों से निजात मिल चुकी है।
उसे अब अपने बालों को धोने में हर हफ्ते ढेर सारा शैंपू और 4 घंटे का समय नहीं खर्च करना पड़ता। अब वह आम बच्चों की तरह बीच पर जा सकती है। अब उसे बालों के पंखे में फंस जाने का डर नहीं है और वह गर्मी में आराम से पंखा चला सकती है। नताशा को उम्मीद है कि उसके बाल फिर से लंबे हो जाएंगे पर उसे अपने बालों के बदले जो कुछ मिला है वह बालों से कहीं बढ़कर है।