यहां पेड़ों के तने में दफनाये जाते हैं बच्चे
दुनिया अजीबोगरीब रीति-रिवाजों से भरी पड़ी है। आज हम आपको इंडोनेशिया में निभायी जाने वाली एक ऐसी ही विचित्र रस्म के बारे में बता रहे हैं।
दुनिया अजीबोगरीब रीति-रिवाजों से भरी पड़ी है। आज हम आपको इंडोनेशिया में निभायी जाने वाली एक ऐसी ही विचित्र रस्म के बारे में बता रहे हैं।
इंडोनेशिया के पहाड़ी इलाके साउथ सुलावेसी रीजन के नार्थ कैपिटल मक्कासर गांव में यह रिवाज निभाया जाता है। यहां जिन बच्चों की मृत्यु बहुत कम उम्र में ही दांत निकलने से पहले हो जाती है उनके मृत शरीर को पेड़ के तने में गाढ़ दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तरह से बच्चे का मृत शरीर प्राकृतिक रूप से ही प्रकृति में मिल जाएगा।
यहां हर 3 वर्ष में इस दुख को कम करने के लिए मृत बच्चों की याद में मा नेने उत्सव मनाया जाता है। गांव वालों का मानना है की जो मर गए उनके परिवार अभी भी उनके साथ है।