विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां शरीर पर परोसते हैं खाना

By Edited By:
Published: Wed, 31 Jul 2013 04:11 PM (IST)

आपको यह जानकर कैसा लगेग अगर किसी रेस्टोरेंट में प्लेट की जगह आदमियों और औरतों के खुले बदन पर एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आपको यह जानकर कैसा लगेग अगर किसी रेस्टोरेंट में प्लेट की जगह आदमियों और औरतों के खुले बदन पर एक खास प्रकार की डिश परोसी जाए और लोग भी इसे बड़े चाव से खाएं। इतना ही नहीं अगर शरीर के बाल भी खाने में चिपक जाएं तो भी लोग उतने ही चाव से खाते हैं। जापान में एक रेस्टोरेंट है न्योताईमोरी। इस रेस्टोरेंट की खास बात है कि इसकी डिश साशिमी या सुशि। हालांकि यह डिश यहां लोगों की पसंदीदा डिश में से एक है पर इसकी खास बात है इसे परोसे जाने का अंदाज। इसे आदमियों या औरतों के नंगे शरीर पर परोसा जाता है। सुशि या साशिमी को परोसने के लिए प्लेट बनने वाले आदमी या औरत को पहले ही टेबल पर लिटा कर रखा जाता है। जैसे-जैसे लोग आते हैं उस पर सुशि को परोसा जाता है।

रेस्टोरेंट में युवाओं के साथ ही परिवार भी आते हैं और वे भी स्वाभाविक ढंग से इंसानी प्लेट रूपी इस शरीर पर रखे सुशि को उठाकर खाते हैं। पर खाना परोसने के लिए पहले इन आदमियों और औरतों को तैयार किया जाता है। पहले इन्हें खास प्रकार के सुगंध रहित साबुन से नहलाया जाता है। फिर ठंढ़े सुशि डिश को अपने ऊपर रख पाने लायक बनाने के लिए इन्हें बर्फीले पानी से नहलाया जाता है। लंबे समय तक बिना हिले-डुले, एक ही स्थिति में रहने के लिए इन्हें घंटों इसके लिए प्रशिक्षित किया जाता है। तब जाकर कहीं यह इंसानी प्लेट सुशि परोसे जाने के लिए तैयार होते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर