पांच साल के इस बच्चे के खतरनाक स्टंट देख हर कोई हो जाता है हैरान
छोटी सी उम्र में जब बच्चे खिलौने से खेलते हैं वहीं झांग रस्सियों के सहारे पहाड़ों पर चढ़ जाता है। इस बच्चे के खतरनाक स्टंट देखकर हर कोई दांतों तले उंगलियां दबा लेता है।
स्टंट करते हुए तो आपने बहुत से लोगों को देखा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में बता रहे हैं जो पांच साल की उम्र में खतरनाक स्टंट करता है।
जी हां, पांच साल का बच्चा झांग वांग चीन के सिचुआन प्रांत में रहता है और अपने हैरतअंगेज करतबों से सबको हैरान कर देता है। इतनी छोटी सी उम्र में जब बच्चे खिलौने से खेलते हैं वहीं झांग रस्सियों के सहारे पहाड़ों पर चढ़ जाता है। इस बच्चे के खतरनाक स्टंट देखकर हर कोई दांतों तले उंगलियां दबा लेता है।
झांग लाठी के सहारे रस्सियों पर भी चलता है, इसकी ट्रेनिंग उसके पिता ने उसे दी थी। 2016 में ही झांग वांग ने ट्रेनिंग लेनी शुरु की थी जो अभी तक जारी है। झांग रस्सी पर चलने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उसकी जरा सी चूक उसकी जान ले सकती है।
डॉक्टर का कहना है कि उम्र कम होने के कारण झांग के लिए यह ट्रेनिंग काफी खतरनाक है। साइकोलॉजिकल प्रेशर के कारण झांग के विकास पर गहरा असर पड़ सकता है। झांग रस्सी के सहारे दीवार पर भी चढ़ जाता है। झांग के पिता का कहना है कि उसका स्पोर्ट्स में काफी इंटरेस्ट है। वैसे झांग के इन करतबों को देख अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों हमेशा खून के आंसू रोती है ये बच्ची
चार साल की बच्ची बनी लाइब्रेरियन, अब तक पढ़ चुकी है 1000 किताबें