52 वर्षीय ये शख्स कुछ इस तरह करता है एक्सरसाइज
झांग सुबह 4 बजे उठकर पूरे 10 किलोमीटर तकसाइकिल चलाते है और इतना ही नहीं वे ये कठिन काम अपने सिर पर 74 किलो का पत्थर रख कर करते है।
क्या पचास साल की उम्र में भी कोई इतनी मेहनत कर सकता है। जी हां, कुछ ऐसा ही जज्बा रखते हैं चीन में रहने वाले 52 वर्षीय झांग। एक मजदूर पूरे दिन में जितना काम करता है, झांग प्रतिदिन उतनी एक्सरसाइज करते हैं।
झांग सुबह 4 बजे उठकर पूरे 10 किलोमीटर तकसाइकिल चलाते है और इतना ही नहीं वे ये कठिन काम अपने सिर पर 74 किलो का पत्थर रख कर करते है। वे ऐसा पिछले करीब 13 वर्र्षों से कर रहे हैं। झांग ने बताया की शुरुआत में तो ऐसा कुछ करने का उनका इरादा नहीं था वे तो बस पत्थर सिर पर रखकर साइकिल चलाकर देखना चाहते थे की वे इसे बैलेंस कर सकते है या नहीं। शुरुआत में ये बहुत मुश्किल था फिर धीरे-धीरे में वे पत्थर को सिर पर बैलेंस करने में कामयाब हो गए और साइकिल भी चलाने लगे।
इसके बाद झांग को ऐसी ही एक्सरसाइज करने का जुनून सवार हो गया। उन्हें देखकर उनके आस-पास के लोग हैरान हो जाते हैं, वाकई इतनी उम्र में उनकी इस ताकत का कोई जवाब नहीं।
इसी प्रकार चीन में ही एक और 55 वर्ष के बुजुर्ग है जो पैरों में 50 किलो के पत्थर को जूता बनाकर पहनते हैं और चलते हैं उनका कहना है कि ऐसा करने से पीठ मजबूत होती है। इस जूते को पहनकर वह रोज सुबह घूमने निकल पड़ते है और हाथों में होते है डंबल।