अपनी आई बॉल्स को इतना बाहर निकाल लेता है ये लड़का कि डर जाते हैं लोग
ये लड़का अपनी आंखों को 10 मिमी से ज्यादा बाहर निकाल लेता है, जो वाकई हैरान कर देने वाला है।
पाकिस्तान की सोशल साइट्स पर आज कल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें 14 साल का लड़का अहमद अपनी आईबाल्स को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है, और एक-एक करके वो अपनी दोनों आंखों को बाहर निकाल लेता है।
अपने इस अनोखे टैलेंट के कारण ये लड़का सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये लड़का अपनी आंखों को 10 मिमी से ज्यादा बाहर निकाल लेता है, जो वाकई हैरान कर देने वाला है। पाकिस्तान के रहने वाले अहमद खान को अपने इस टैलेंट का पता पिछले साल चला। अहमद ने बताया कि वह अपनी आंखों को छूता था तो उसकी आंखें बाहर निकल जाती थी। हालांकि इससे उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। उसने बताया कि पिछले साल वो कुछ कर रहा था तो उसकी आंखों की आईबॉल बाहर आ गयी। उसे लगा की शायद आंखें आंखें डैमेज हो गई है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
अहमद के इस यूनिक टैलेंट की वजह से बहुत से बच्चे उससे डरते भी है। उन्हें लगता है कि मेरी आंख हाथ में आ जाएगी या फिर नीचे गिर जाएगी।
अहमद की दिली ख्वाहिश है कि उसका ये टैलेंट गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्डस में दर्ज हो जाये। हालांकि इससे पहले भी ये रिकॉर्ड अमेरिका के किम गुडमैन के नाम है। लेकिन अहमद का कहना है कि उसका आई पॉपिंग का तरीका उस महिला से ज्यादा अच्छा है, वह जब चाहे उस महिला का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
यह भी पढें : वैक्यूम क्लीनर से शरीर साफ करती है ब्यूटीक्वीन