विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिटलर की तरह दिखने वाला कुत्ता

By Edited By:
Published: Wed, 27 Nov 2013 10:48 AM (GMT+05:30)

इंसानों को कुत्ते के रूप में देखना शायद आप कभी पसंद नहीं करेंगे। या शायद आप सोचते होंगे कि आदमी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

इंसानों को कुत्ते के रूप में देखना शायद आप कभी पसंद नहीं करेंगे। या शायद आप सोचते होंगे कि आदमी अगर कुत्ता बन भी जाता है तो आप उसे पहचानेंगे कैसे। पर यह आपका वहम हो सकता है कि कुत्ते के रूप में आदमी की शक्ल बदल जाएगी। भले ही आदमी कुत्ता बन जाए पर उसकी शक्ल हमेशा एक सी ही होती है और उस रूप में भी आप उसे पहचान ही लेंगे। इस हिटलर कुत्ते को ही देख लीजिए!

इस कुत्ते को देखकर आपको अचानक ही जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की याद आ जाएगी। इसकी शक्ल हिटलर से इतनी मिलती है कि इसके जानने वाले इसे असली नाम से कभी नहीं पुकारते। वे इसे हमेशा हिटलर कहकर ही पुकारते हैं। इस महान कुत्ते का नाम है पैच और यह हिटलर के दुश्मन देश न्यूयॉर्क में है। इनकी मालकिन व्हाइट द्वारा इसकी पहचान करने की कहानी भी अनूठी है। हुआ यह कि व्हाइट ने इस पपी (पैच) की फोटो फेसबुक पर डाली थी। फेसबुक पर ही उसके दोस्तों ने पैच के एडॉल्फ हिटलर जैसे दिखने की बात कही। व्हाइट ने तब गौर किया कि पैच की नाक के नीचे काला धब्बा हिटलर के मूंछ की तरह ही है और चेहरे पर अन्य निशान भी उसे हिटलर की पहचान देते हैं।

मजेदार बात यह है एडॉल्फ हिटलर से दिखने वाले इस कुत्ते की हरकतें भी हिटलर सी हैं। इसकी मां और अपने तीन भाईयों में पैच सबसे कड़क अंदाज का है। बहरहाल हिटलर के रूप के इस जादू में यह कुत्ता हर किसी की आंखों का तारा बन गया है। इसे कहते हैं कुत्ते की भी किस्मत होती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर