बच्ची के कान से निकल रही हैं चींटियां
2 वर्षीय एक लड़की के कान से चींटियां निकल रही है, उसके कान से रोज ही 10-15 चींटियां निकलती हैं। डॉक्टरों का अनुमान है कि चींटियों ने उसके कान में घर बना लिया है।
अहमदाबाद के डॉक्टरों के सामने एक अनोखा केस आया है जिसे सुलझाना डॉक्टरों के लिए वाकई बड़ी चुनौती बना हुआ है।
दरअसल 12 वर्षीय एक लड़की के कान से चींटियां निकल रही है, उसके कान से रोज ही 10-15 चींटियां निकलती हैं। डॉक्टरों का अनुमान है कि चींटियों ने उसके कान में घर बना लिया है। डॉक्टरों ने लैप्रोस्कोपिक कैमरे के जरिये उसके कान को चेक भी किया है। जांच करने के बाद उन्हें कान में ऐसा कुछ भी नही दिखा जिससे लगे की कान में चींटियों ने अंडे दिए हुए हैं।
श्रेया नामक इस लड़की के कान में कोई दर्द नही है, बस खुजली की शिकायत करने पर उसे ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाया गया। डॉक्टर ने तब उसके कान से 9-10 चींटियां बाहर निकाली थी।
दो सप्ताह बाद फिर खुजली की शिकायत करने पर उसे पुन: डॉक्टर के पास ले जाया गया और फिर उसके कान से चींटियां निकलती रही।
फिलहाल डॉक्टरों को इसकी वजह का पता नही चल पाया है।