पानी गिरते ही जलने लगती है ये लड़की
जीवित रहने के लिए पानी की महत्ता तो हर कोई जानता ही है। लेकिन क्या कोई ऐसा भी हो सकता है जिसके लिए पानी बहुत नुकसानदायक है।
जीवित रहने के लिए पानी की महत्ता तो हर कोई जानता ही है। लेकिन क्या कोई ऐसा भी हो सकता है जिसके लिए पानी बहुत नुकसानदायक है।
जी हां, 17 वर्षीय नियाह सेल्वे नाम की एक लड़की को पानी से इतनी ज्यादा एलर्जी है कि पानी की एक बूंद पड़ते ही उसका शरीर जलने लगता है। पानी से होने वाली इस जलन के कारण वह रो भी नही पाती क्योंकि जैसे ही उसके गालों पर आंसू गिरते हैं उसके चेहरे पर जलन होने लगती है। नियाह को पानी पीने में कोई तकलीफ नही होती लेकिन जब वह नहाती है तो उसे बहुत जलन होती है नहाने के बाद वह जल्दी से अपने शरीर को सुखाने की कोशिश करती है। डॉक्टरों को नियाह की बीमारी के बारे में तो पता चल गया है लेकिन उसका इलाज अभी नही मिल पा रहा है। नियाह फिलहाल एलर्जी की दवा खाकर अपनी तकलीफ कुछ कम कर लेती है।