Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फैक्ट्री का हर एक मजदूर है करोड़पति

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Fri, 07 Apr 2017 09:16 AM (IST)

    अहमदाबाद के साणंद में यहां फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर, चपरासी, सिक्योरिटी गार्ड तक करोड़पति है।

    इस फैक्ट्री का हर एक मजदूर है करोड़पति

    क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर भी करोड़पति हो सकते हैं। जी हां, ये हकीकत है अहमदाबाद के साणंद में यहां फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर, चपरासी, सिक्योरिटी गार्ड तक करोड़पति है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल यहां जमीन के मालिकों को करोड़ों रूपए का मुआवजा दिया गया था और उसी के चलते यहां रहने वाले लोग करोड़पति हो गए, लेकिन करोड़पति होने के बावजूद भी ये लोग फैक्ट्रियों में मशीन ऑपरेटस, सुपरवाइजर, गार्ड और चपरासी की नौकरी कर रहे हैं।

    सूत्रों के अनुसार रविराज फोइल्स लिमिटेड कंपनी में काम करने वाले 300 कर्मचारियों में से करीब 150 कर्मचारियों का बैंक बैलेंस एक करोड़ रूपए या अधिक है। इसके बावजूद ये करोड़पति लोग 10 हजार से 20 हजार रूपए मासिक की नौकरी कर रहे हैं। उनका बैंक बैलेंस भले ही बढ़ गया है लेकिन जीविका चलाने के लिए अब नौकरी ही उनकी आय का एक मात्र साधन है।

    यह भी पढ़ें:

    क्या हुआ जब जोश में होश खो बैठा ये दूल्हा


    इस गांव में किसी भी चीज को छूना है मना, छू लिया तो देना होगा जुर्माना