Move to Jagran APP

रेशमी पन्नों पर सोने से लिखी गयी कुरान

एक महिला ने सिल्क के रेशमी पन्नों पर सोने-चांदी की स्याही से कुरान लिखकर एक नया इतिहास कायम किया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 20 Dec 2016 10:22 AM (IST)Updated: Tue, 20 Dec 2016 10:36 AM (IST)
रेशमी पन्नों पर सोने से लिखी गयी कुरान

इस्लाम के धर्मग्रंथ कुरान को एक महिला ने रेशमी कपड़े पर सोने-चांदी से लिखा है। इस महिला ने रेशमी कपड़े के पन्नों पर कुरान लिखकर एक नया इतिहास बनाया है। इससे पहले कुरान को कभी किसी रेशमी कपड़े पर नही लिखा गया है।

loksabha election banner

अजरबैजान नामक स्थान पर रहने वाली ये महिला एक चित्रकार होने के साथ-साथ सजावटी सामान बनाने की शौकीन हैं। 33 वर्षीय इस महिला की ऐसी कारीगरी वाकई काबिले तारीफ है।

इस महिला ने यह कुरान 50 मीटर के कपड़े पर लिखी है तथा इस कुरान को लिखने में इस महिला ने 1500 मिलीलीटर सोने तथा चांदी की स्याही का प्रयोग किया है। रेशमी पारदर्शी पन्नों पर कुरान लिखने में इस महिला को 3 वर्ष का समय लगा।

इससे पहले भी कुरान को विभिन्न सामग्रियों पर लिखा जा चुका है लेकिन कभी रेशमी कपड़े पर नही लिखा गया। उन्होंने भाषाई शुद्धता के लिए तुर्किश प्रेसिडेंसी ऑफ रिलीजियस अफेयर्स की मदद भी ली। लिखने केबाद इस रेशम के कपड़े को 11.4 & 13 के पन्नों में तब्दील किया और 164 रेशमी पन्नों पर पूरी कुरान तैयार कर दी।

READ: गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिये चीन ने निकाला ये अनोखा तरीका

इस लड़की के अकाउंट में आए 31 करोड़, शॉपिंग में उड़ाये


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.