ब्वॉयफ्रेंड के सामने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
तेलंगाना के वारंगल जिले में 20 साल की एक लड़की से चार लोगों ने उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई भी की। पुलिस ने मामला दर्ज करके चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
वारंगल। तेलंगाना के वारंगल जिले में 20 साल की एक लड़की से चार लोगों ने उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई भी की। पुलिस ने मामला दर्ज करके चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार की रात को तब हुई, जब पीड़िता अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बालाजी नगर के एनुमामुला कृषि बाजार से घर लौट रही थी। वह एनुमामुला गांव की रहने वाली है और कॉलेज स्टूडेंट है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और लड़के की पिटाई करने के बाद पीड़िता के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।
पढ़ेंः दो बच्चों के पिता ने किया मासूम से दुष्कर्म
शनिवार को इंतजारगंज थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज की गई। पुलिस चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
पढ़ेंः मेला देखने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार