Move to Jagran APP

मौसा ने बंधक बना किशोरी से 20 दिनों तक किया दुष्कर्म

रिश्तों को तार-तार करने की एक और घटना सामने आई है। सासाराम में मौसा ने किशोरी को 20 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी मौसा के चुंगल से भाग कर शनिवार सुबह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

By pradeep Kumar TiwariEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 05:55 PM (IST)
मौसा ने बंधक बना किशोरी से 20 दिनों तक किया दुष्कर्म

सासाराम। रिश्तों को तार-तार करने की एक और घटना सामने आई है। सासाराम में मौसा ने किशोरी को 20 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह किशोरी मौसा के चुंगल से भाग कर शनिवार सुबह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीडि़ता के बयान पर दरिगांव थाने में मौसा अरुण कुमार सिंह पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने पीडि़ता का सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान करा दिया है। कोर्ट के आदेश पर किशोरी का मेडिकल जांच कराया जाएगा।

loksabha election banner

दरिगांव थाने में 8 मार्च को 15 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस और परिजन दोनों छानबीन में जुटे थे, लेकिन किशोरी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। शनिवार सुबह किशोरी बदहवास परिस्थिति में घर पहुंचे। उसने परिजनों को बताया कि मौसा अरुण कुमार सिंह उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर दिया। हर रोज उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी से मारपीट की। शुक्रवार देर रात किसी तरह वह मौसा के चुंगल से भागने में सफल रही। सदर एसडीपीओ अलख निरंजन चौधरी ने बताया कि किशोरी का मौसा भी पास के गांव में रहता है। वह किशोरी का अपहरण कर घर ले गया और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.