विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी की हरकतें बड़े अपराधी जैसी: रामगोपाल

By Edited By:
Published: Thu, 11 Sep 2014 06:59 PM (IST)

मैनपुरी [जागरण संवाददाता]। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने गुरुवार को भाजपा नेता व गोरखपुर सांसद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मैनपुरी [जागरण संवाददाता]। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने गुरुवार को भाजपा नेता व गोरखपुर सांसद योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। कहा कि योगी आदित्यनाथ की हरकतें किसी बड़े अपराधी की तरह हैं। उन्होंने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर योगी को डकैत की संज्ञा तक दे डाली।

गुरुवार को अपने पौत्र व सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा कार्यालय आए रामगोपाल यादव ने टीवी चैनलों से बातचीत में कहा कि आदित्यनाथ अपने नाम के आगे योगी लिखते हैं, लेकिन भारतीय संस्कृति में योगी बिल्कुल दूसरे किस्म का व्यक्ति होता है। इसलिए आदित्यनाथ के नाम के आगे योगी लिखा नहीं जाना चाहिए। उनकी सारी हरकतें ऐसी हैं, जो किसी बड़े अपराधी की होती हैं। आदित्यनाथ की हरकतें समाज को तोड़ने और विघटित करने वाली हैं।

प्रो.यादव ने कहा कि आदित्यनाथ कानून तोड़ने के आदी हो चुके हैं। भाजपा सांसद ने बुधवार को लखनऊ में भी कानून तोड़ा। जब उनसे सवाल किया गया कि योगी का आरोप है कि उन्हें प्रशासन ने लखनऊ में सभा करने की अनुमति नहीं दी तो बोले, डकैतों को डकैती डालने की आजादी कौन देगा।

पढ़ें: रोक के बावजूद योगी ने की लखनऊ में रैली, केस दर्ज