विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उप्र: फैमिली प्‍लानिंग की नई स्‍कीम ‘मिशन परिवार विकास’ लाएगी सरकार

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 26 Apr 2017 01:00 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 07:18 PM (IST)

पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार ने नजरअंदाज कर दिया था लेकिन योगी सरकार ने उसे लागू करते हुए परिवार नियोजन की नई स्‍कीम के लांच का फैसला किया है।

उप्र: फैमिली प्‍लानिंग की नई स्‍कीम ‘मिशन परिवार विकास’ लाएगी सरकार
उप्र: फैमिली प्‍लानिंग की नई स्‍कीम ‘मिशन परिवार विकास’ लाएगी सरकार

लखनऊ (जेएनएन)। राज्‍य के कुछ शहरों और गांवों में सरकार की ओर से नई परिवार नियोजन योजना के तहत कंडोम बॉक्‍स का मुफ्त वितरण किया जाएगा। दरअसल, उत्‍तर प्रदेश के घरों में फैमिली प्‍लानिंग का मैसेज पहुंचाने के लिए सरकार ने नई योजना बनायी है जिसके तहत नवविवाहित दंपतियों को कंडोम पैकेट, गर्भनिरोधक गोलियों और प्रेग्‍नेंसी टेस्‍टिंग किट दिया जाएगा साथ ही सास बहू सम्‍मेलन का अायोजन किया जाएगा। 

योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने उत्‍तर प्रदेश में नई केंद्रीय परिवार नियोजन योजना ’मिशन परिवार विकास’ को लांच करने का निर्णय लिया है जिसे केंद्र के द्वारा गत वर्ष नवंबर में दिए गए निर्देश के बावजूद पूर्ववर्ती अखिलेश यादव की सरकार ने नजरअंदाज किया था। बता दें कि 10 नवंबर को केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने सात राज्‍यों को फैमिली प्‍लानिंग में हस्‍तक्षेप के लिए लिखा ताकि मातृ-शिशु के मृत्‍यु दर पर रोक लगायी जा सके।

नये स्‍कीम के तहत ग्रामीण इलाकों में नवविवाहित दंपत्‍तियों को 220 रुपये का फैमिली प्‍लानिंग किट जिसमें तीन कंडोम के दो पैक, मैरिज रजिस्‍ट्रेशन फार्म,पांच गर्भनिरोधक गोलियां और दो प्रेग्‍नेंसी किट दिए जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं व ग्राम पंचायत भवनों में मुफ्त कंडोम बॉक्‍स रखे जाएंगे। एक नये गर्भनिरोधक इंजेक्‍शन को भी लाया जाएगा जिसे अपनाने पर महिलाओं को 100 रुपये की प्रोत्‍साहन राशि दी जाएगी। करीब 47,000 नर्स और आशा वर्करों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। र्स्‍टलाइजेशन अपनाने वालों के लिए प्रोत्साहन राशि में 50 फीसद की बढ़त की गयी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले सास-बहू सम्‍मेलनों के जरिए सास और बहू के बीच इंटरएक्‍टिव गेम के जरिए बातचीत के तरीकों में बदलाव किए जाने की योजना है। उन कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी जो महिलाओं को उनके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जागरुक और शिक्षित करेगा।