विश्व पुस्तक मेला आज से
नेशनल बुक ट्रस्ट और इंडिया ट्रेड प्रमोशन आर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पुस्तक मेला शनिवार से प्रगति मैदान में शुरू हो जाएगा।
By Sachin kEdited By: Published: Sat, 14 Feb 2015 01:16 AM (IST)Updated: Sat, 14 Feb 2015 06:31 AM (IST)
नई दिल्ली। नेशनल बुक ट्रस्ट व इंडिया ट्रेड प्रमोशन आर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पुस्तक मेला शनिवार से प्रगति मैदान में शुरू हो जाएगा।
22 फरवरी तक चलने वाले मेले में एक हजार से अधिक प्रकाशक हिस्सा ले रहे हैं। इस बार 12 लाख दर्शकों के आने की संभावना है।
पुस्तक मेले का टिकट व्यस्कों के लिए 20 रुपये व बच्चों के लिए 10 रुपये है। टिकट सभी प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होंगे। प्रगति मैदान के गेट संख्या 1, 2 व 10 से भी टिकट मिलेंगे।
पढ़ेंः बुक्स एंड म्यूजिक
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें