दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने की पत्नी की हत्या
ससुरालवालों की दहेज की मांग को पूरा करने में असफल एक 26 वर्षीय महिला को उसी के पति ने मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस वारदात को मंगलवार को खतौली शहर में अंजाम दिया गया था। मृतक महिला आयशा की शादी 30 मई 2010 को इरशाद के साथ खतौली शहर में ही हुई थी। परन्तु कुछ समय बाद दहेज को लेकर परिवार के बीच मतभेद पैदा हो गए।
मुजफ्फरनगर। ससुरालवालों की दहेज की मांग को पूरा करने में असफल एक 26 वर्षीय महिला को उसी के पति ने मौत के घाट उतार दिया।
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इस वारदात को मंगलवार को खतौली शहर में अंजाम दिया गया था। मृतक महिला आयशा की शादी 30 मई 2010 को इरशाद के साथ खतौली शहर में ही हुई थी। परन्तु कुछ समय बाद दहेज को लेकर परिवार के बीच मतभेद पैदा हो गए।
खतौली शहर के क्षेत्र अधिकारी डीके मित्तल ने बताया की पीड़ित महिला के पिता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पीड़ित महिला के पति और ससुरालवालो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।