Move to Jagran APP

प्रिंस विलियम और केट ने 26/11 के स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलेटन अपने पहले दौरे पर आज भारत पहुंचे। यहां पहुंचने पर सबसे पहले प्रिंस विलियम और केट ने मुंबई हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Sun, 10 Apr 2016 05:17 AM (IST)Updated: Sun, 10 Apr 2016 09:46 PM (IST)

मुंबई। ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन अपनी पहली भारत यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के पीडि़तों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने गरीब बच्चों के साथ एक चैरिटी क्रिकेट मैच में हिस्सा लिया। शाही जोड़ा मुंबई के ताज पैलेस होटल के पास 26/11 के स्मारक पर गया। उन्होंने स्मारक पर पुष्पमाला चढ़ाई और होटल के उन कर्मचारियों से बातचीत भी की जो नवंबर 2008 में किए गए भयावह हमले के समय इस होटल में मौजूद थे। उन्होंने विजिटर बुक पर संदेश भी लिखे।

loksabha election banner

इसके बाद में उन्होंने गरीब बच्चों के लिए काम करने वाली चैरिटी संस्थाओं मैजिक बस, डोरस्टेप और इंडियाज चाइल्डलाइन के बच्चों से भेंट की। शाही दंपती ने खुली बस में सवारी की और गरीब बच्चों के साथ चैरिटी क्रिकेट मैच खेला। ओवल मैदान में आयोजित मैच के दौरान महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गेंदबाजी की शुरुआत की। सचिन की गेंदबाजी के बाद एक बच्ची ने प्रिंस विलियम के सामने गेंदबाजी की। दूसरे बॉल में वह कैच कर लिए गए। फिर बैटिंग कर रहीं केट के लिए सचिन ने धीमी गेंदबाजी की। प्रिंस के खेल के बारे में पूछे जाने पर सचिन ने कहा कि उन्होंने सही बल्लेबाजी की।

इस मुलाकात के बाद सचिन ने विलियम को जमीन से जुड़ा इंसान बताया और उनकी जमकर तारीफ भी की। उन्होंने इसे बेहद यादगार पल बताया और कहा कि प्रिंस विलियम से मुलाकात के दौरान उन्हें पता चला कि वह टेनिस के साथ क्रिकेट को भी पंसद करते हैं। अपनी छोटी लेकिन अहम मुलाकात में दोनों के बीच टी 20 के फाइनल मैच को लेकर भी बातचीत हुई।

शाही दंपती ड्यक और डचेस ऑफ कैंब्रिज भारत और भूटान के सात दिन के दौरे की शुरुआत में यहां पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ मजबूत संबंध बनाना है। ब्रिटिश मेहमान सोमवार को दिल्ली जाएंगे। भारतीय डिजायनर के परिधान में केटडचेस ऑफ कैंब्रिज ने मुंबई पहुंचने पर दिन के कार्यक्रम के दौरान भारतीय डिजायनर अनिता डोंगरे के तैयार किए गए परिधान में नजर आईं। ओवल मैदान में चैरिटी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने डोंगरे की बनाई प्रिंटेड ट्यूनिक पहनी जो मुगल शैली से प्रभावित थी। मुंबई आगमन के समय उन्होंने अलेक्जेंडर मैकक्वीन की बनाई लाल प्रिंट की पोशाक पहन रखी थी। लेकिन भारत में उन्होंने डोंगरे की बनाई ड्रेस को चुना।

पहले भी हुए हैं ब्रिटिश राजघराने के लोगों के दौरे

-जॉर्ज पंचम और महारानी मेरी : 12 दिसंबर, 1911 को दिल्ली दरबार में दोनों भारत आए थे।

-महारानी एलिजाबेथ द्वितीय : तीन बार भारत का दौरा किया। आजादी के बाद ब्रिटिश राजघराने से पहली बार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय 1961 में भारत आई थीं। उनके साथ राजकुमार फिलिप भी थे। दूसरी बार वह 1983 में और तीसरी बार 1997 में आजादी के 50 साल पूरे होने पर आई थीं।

-प्रिंस चार्ल्स : आठ बार आए हैं। पहली बार 1975 में आए थे। दूसरी बार 1980 में आकर ताजमहल का दीदार किया। तीन साल पहले वह अंतिम बार अपनी दूसरी पत्नी कैमिला के साथ आए। 1991 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के अंतिम संस्कार में आए थे। 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के शुभारंभ पर आए थे।

-प्रिंसेस डायना : 1992 में प्रिंस चाल्र्स के साथ पहली बार भारत आई थीं। इस दौरान वह ताजमहल भी गई थीं।
---

शाही दंपती का कार्यक्रम

11 अप्रैल : नई दिल्ली

-इंडिया गेट स्थित वार मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि।
-गांधी स्मृति जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि।
-ब्रिटिश उच्चायुक्त के घर जाना और समारोह में हिस्सा।

12 अप्रैल : नई दिल्ली, असम
-दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। एक कार्यक्रम युवाओं से जुड़ा होगा। दूसरे में वे नेताओं से मुलाकात करेंगे।
-कुछ एनजीओ से मिलेंगे।
-शाम को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क जाएंगे।

13 अप्रैल : असम
-काजीरंगा नेशनल पार्क घूमेंगे।

14 अप्रैल : भूटान
-राजधानी थिंफू पहुंचेंगे। स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भूटान नरेश और रानी से मुलाकात करेंगे।

15 अप्रैल : भूटान
-पारो तकसांग स्थित बौद्ध मठ जाएंगे।

16 अप्रैल : भारत
-आगरा पहुंचेंगे और ताजमहल जाएंगे।

देखें तस्वीरें- प्रिंस विलियम व केट मिडलटन ने मुंबई हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

केट मिडिलटन के साथ 16 को ताज का दीदार करेंगे प्रिंस विलियम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.