पढ़ें, क्या हुआ जब सोनिया एसपीजी पर भड़कीं
लिसन दिस इज नॉट गुड। हू टोल्ड यू दिस एबाउट रूट। गारी (गाड़ी) को तुरंत वापस मोरो (मोड़ो)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एसपीजी के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाते हुए यह बात कही।
भिवानी । लिसन दिस इज नॉट गुड। हू टोल्ड यू दिस एबाउट रूट। गारी (गाड़ी) को तुरंत वापस मोरो (मोड़ो)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एसपीजी के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाते हुए यह बात कही। सोनिया का गुस्सा देख काफिले को वापस मोड़ा गया।
हुआ यूं कि सोनिया गांधी का रूट पहले से ही भांडवा, आर्यनगर, ढाणी सुरजा, बारवास, बसीरवास, गागड़वास, बिसलवास व लाड गांव के लिए तय था। एसपीजी अधिकारियों ने बारवास से सीधे लाड की ओर काफिला आगे बढ़ा दिया। इस बीच कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी व श्रुति चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसकी शिकायत की। इस दौरान तुरंत आशा कुमारी व शकील अहमद ने भी इस बात को गंभीरता से लिया। इस पर सोनिया गांधी ने एसपीजी अधिकारियों को इंग्लिश व हिंदी दोनों भाषाओं में जमकर झाड़ पिलाई। कहा कि एक भी गांव दौरे के दौरान छूटना नहीं चाहिए।
पढ़ें : कांग्रेस सरकार किसानों को देती थी अच्छा मुआवजा: सोनिया गांधी