यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीएम प्रत्याशी के तौर पर राहुल का समर्थन करेंगे रामदेव लेकिन..
न्यूयार्क। अमेरिका में स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के दौरान गए योग गुरू बाबा रामदेव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ...और पढ़ें

न्यूयार्क। अमेरिका में स्वामी विवेकानंद की 150 वीं जयंती के दौरान गए योग गुरू बाबा रामदेव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भोला-भाला इंसान कहा है। उन्होंने कहा कि राहुल बड़े भोले हैं लेकिन उनके इर्द-गिर्द घूमने वाले लोग बेहद चालाक और धूर्त हैं। एक निजी चैनल पर बात करते हुए रामदेव ने यहां तक कहा कि यदि राहुल अपने कांग्रेस द्वारा पूर्व में किए गए कृत्यों के प्रति माफी मांग लें, भ्रष्टाचार करने वालों से पूरा धन वापस ले लें और सभी धर्मो को एक समान आदर दें तो वह देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
रामदेव ने कहा कि यदि वह इन बातों पर अमल कर लेते हैं तो वह भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को भी उनके नाम पर राजी कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लिए बिना उनपर वार करने से भी परहेज नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस को विदेशी पार्टी कहकर संबोधित किया और तंज कसा कि एक अंग्रेज द्वारा शुरू की गई पार्टी की कमान आज भी एक विदेशी के हाथ में है।
योगगुरू ने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपने हिंदु होने पर गर्व नहीं था। उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए धर्म का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल यदि बेहतर राजनेता बनना चाहते हैं तो चाटूकारों से उन्हें बचना होगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
