यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं
पूर्व सेना अध्यक्ष और अब अन्ना के साथ गैरराजनीतिक संगठन 'जनतंत्र मोर्चा' चला रहे जनरल वीके सिंह का कहना है ...और पढ़ें

नई दिल्ली, [जागरण ब्यूरो]। पूर्व सेना अध्यक्ष और अब अन्ना के साथ गैरराजनीतिक संगठन 'जनतंत्र मोर्चा' चला रहे जनरल वीके सिंह का कहना है कि उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। अमेरिका में मौजूद जनरल सिंह ने फोन पर कहा, 'मैंने चुनाव लड़ने का कोई मन नहीं बनाया है।
वीके सिंह के मुताबिक, उन्होंने किसी से यह नहीं कहा है कि वह रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। इस बारे में कुछ शरारती लोग अफवाहें फैला रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह सोनिया गांधी के खिलाफ भाजपा के टिकट पर रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले भिवानी से उनके चुनाव लड़ने की बातें होती रही हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
