गांवों में भी समय दें विशेषज्ञ डॉक्टर : हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से गांवों और देश के सुदूरवर्ती पहाड़ी इलाकों में कुछ समय के लिए स्वास्थ्य सेवाएं देने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए बनी बनाई परिपाटी से अलग हटकर काम करने और मृत्यु दर में कमी लाने के लिए पहल करने को भी कहा। हर्ष
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से गांवों और देश के सुदूरवर्ती पहाड़ी इलाकों में कुछ समय के लिए स्वास्थ्य सेवाएं देने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए बनी बनाई परिपाटी से अलग हटकर काम करने और मृत्यु दर में कमी लाने के लिए पहल करने को भी कहा।
हर्षवर्धन ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते स्वतंत्रता के 67 वर्षो के बाद भी हर भारतीय के लिए स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना दूर का सपना है, लेकिन हमें विश्वास है कि यदि हम इसके लिए समर्पित हो जाएं तो इसे पूरा किया जा सकता है। इसलिए मैं हर विशेषज्ञ डॉक्टर से अपील करता हूं कि वे कुछ समय गांवों को दें जहां स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच आसान नहीं है।
हर्षवर्धन ने इस मौके पर बताया कि आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए जिला अस्पतालों को अपग्रेड करने और देश के अन्य शहरों में नए एम्स या एम्स जैसे संस्थान खोलने का काम शुरू किया जा चुका है। बीमारी की वजह से होने वाली मौतों की संख्या को कम करने के लिए जल्द ही जागरूकता कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित करने की बात भी उन्होंने कही।
पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्रालय से मिटा दूंगा पार्टी संस्कृति : हर्षवर्धन