Move to Jagran APP

दिल्ली में मुझे कांग्रेस नेताओं ने दीं गालियां: वालंका

गोवा यूथ कांग्रेस के प्रमुख के पद से शनिवार को निलंबित की गई वालंका अलेमाओ ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेताओं ने दिल्ली में उनके साथ गाली गलौच की। अलेमाओ के मुताबिक कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी उन पर पद छोड़ने के लिए दबाव बनाया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से न्याय की गुहार लगाते ह

By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 08:05 AM (IST)
दिल्ली में मुझे कांग्रेस नेताओं ने दीं गालियां: वालंका

पणजी। गोवा यूथ कांग्रेस के प्रमुख के पद से शनिवार को निलंबित की गई वालंका अलेमाओ ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेताओं ने दिल्ली में उनके साथ गाली गलौच की। अलेमाओ के मुताबिक कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी उन पर पद छोड़ने के लिए दबाव बनाया था।

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से न्याय की गुहार लगाते हुए अलेमाओ ने यह धमकी भी दी कि दोषी पार्टी नेताओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह इसकी शिकायत भी दर्ज कराएंगी। मालूम हो कि वालंका राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ की बेटी हैं। पार्टी द्वारा टिकट न दिए जाने पर चर्चिल ने बतौर बागी लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिससे पार्टी को काफी नुकसान हुआ। वालंका पर आरोप है कि उन्होंने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार रेगीनाल्डो के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं किया।

वालंका ने दावा किया कि जब वह नई दिल्ली में एके एंटनी से मिलने गई थीं तो गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष जॉन फर्नाडिस और दक्षिण गोवा से लोकसभा प्रत्याशी रह चुके एलेक्सिओ रेगीनाल्डो ने उनके साथ गाली गलौच की थी। हालांकि, गोवा कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गादास कामत ने वालंका के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि वालंका अलेमाओ दिन और समय के साथ स्पष्ट करें कि पार्टी के दोनों नेताओं ने उनके साथ कब बदसलूकी की? कामत ने दिग्विजय सिंह का भी बचाव किया।

वालंका ने कहा, 'दिग्विजय सिंह मेरे संरक्षकों में से एक हैं, जिन्होंने मुझसे कहा था कि वह चाहते हैं कि पार्टी में मुझ जैसे लोग आगे आएं। आज दिग्विजय सिंह ने खुद मुझसे कहा कि यदि आप इस्तीफा देती हैं तो आपके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा, नहीं तो आप देखते जाइए क्या होने वाला है। मैं समझ नहीं पाई कि इसपर क्या कहूं?' निलंबन से नाराज वालंका ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हाईकमान खासकर सोनिया गांधी न्याय करेंगी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी इस मामले को देखेंगे।

पढ़ें: कांग्रेस को नहीं मिलेगा नेता विपक्ष का दर्जा, अटर्नी जनरल ने भेजी राय

पढ़ें: बैठक के लिए पहुंची सोनिया, नहीं आया कोई कांग्रेसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.