विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मात्र 500 रूपये में दो IAS अधिकारियों ने रचाई शादी

By Atul GuptaEdited By:
Published: Tue, 29 Nov 2016 02:43 AM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 02:49 AM (IST)

मध्यप्रदेश कैडर के आशीष वशिष्ठ पुत्र मुकेश कुमार शर्मा मूलत: राजस्थान के अलवर के हैं। सलोनी सदाना पंजाब चंडीगढ़ के जलालाबाद की हैं।

News Article Hero Image

भिंड। दो आइएसएस अफसरों ने कोर्ट में शादी कर सादगी की मिसाल कायम की। मिसाल इसलिए क्योंकि दोनों ने शादी के खर्च के नाम पर सिर्फ कोर्ट फीस के रूप में 500 रुपए खर्च किए। इस तरह गोहद में बतौर एसडीएम पदस्थ आइएएस आशीषष वशिष्ठ और आंध्र प्रदेश की आइएएस सलोनी सदाना सोमवार को वरमाला पहनाकर एक-दूसरे के हो गए। दोनों ने परिवार के लोगों के साथ पहंुचकर भिंड एडीएम कोर्ट में शादी कर ली।

आशीष और सलोनी दोनों ही वर्ष 2014 बैच के आइएएस अफसर हैं। दोनों ने अकादमी में एक साथ प्रशिक्षण लिया था। यहीं दोनों की मुलाकात हुई और एक-दूसरे को पसंद करने लगे। रिश्ता आगे बढ़ाने में परिजन ने सहयोग किया।

राजस्थान-पंजाब में परिवार

मध्यप्रदेश कैडर के आशीष वशिष्ठ पुत्र मुकेश कुमार शर्मा मूलत: राजस्थान के अलवर के हैं। सलोनी सदाना पंजाब चंडीगढ़ के जलालाबाद की हैं। दोनों के ही परिवार में यह पहले अफसर हैं। आशीष कहते हैं अकादमी में 2 साल पहले सलोनी से मुलाकात हुई। तब से दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। यह कोर्ट मैरिज नहीं, अरेंज मैरिज है। शादी में परिजनों के अलावा कलेक्टर इलैया राजा टी, एसपी नवनीत भसीन, सीईओ प्रवीण सिंह, एडीएम टीएन सिंह मौजूद रहे।

2 से 3 माह में बदलेगा कैडर

आशीष और सलोनी एक हुए तो अब इनका कैडर भी बदलेगा। संभवत: सलोनी आंध्रप्रदेश से अपना कैडर बदलवाकर मध्यप्रदेश में आएंगी। हालांकि सवालों जवाब में सलोनी ने मुस्कराते हुए कहा कि आंध्र कैडर उन्हें पसंद है। मैं तो इनसे कह रही हूं कि आप आ जाइए। आशीष ने कहा कि वे इन दिनों भिंड में पदस्थ हैं इसलिए परिजनों को बुलाकर यहां शादी की। जिले में इस तरह से पहली बार किन्हीं आइएएस अफसरों ने शादी की है।(नई दुनिया)

पढ़ें- धर्म और जात-पात की दीवारों से दूर यूपीएससी के ये दो टापर्स करेंगे शादी