Move to Jagran APP

कांग्रेस के दो विधायक मणिपुर में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में शामिल

विधायक बीरेन सिंह और पोनम ब्रोजन बीते शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Mon, 17 Jul 2017 12:54 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jul 2017 05:57 PM (IST)
कांग्रेस के दो विधायक मणिपुर में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में शामिल
कांग्रेस के दो विधायक मणिपुर में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार में शामिल

इंफाल, प्रेट्र। मणिपुर में कांग्रेस को फिर झटका लगा है। उसके दो और विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इनके शामिल होने से राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली सरकार के समर्थक विधायकों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। राज्य विधानसभा में 60 सदस्य हैं।

loksabha election banner

कार्य और सूचना मंत्री बिश्वजीत सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि कांग्रेस विधायक के बीरेन सिंह और पाओनम ब्रोजन शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 31 हो गई। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अगुआई वाली गठबंधन सरकार में अब भाजपा के 31, नगा पीपुल्स फ्रंट के चार, नेशनलिस्ट पीपुल पार्टी के चार और एक निर्दलीय विधायक हैं।

गौरतलब है कि इस साल मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। लेकिन 21 सीट जीतने वाली भाजपा ने अन्य पार्टियों से हाथ मिलाकर सरकार गठित कर ली थी। तब से लेकर अब तक कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे उसके विधायकों की संख्या घटकर 20 रह गई है। 

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन डाटाबेस के उद्देश्य से एजेंटों का आधार नंबर जुटाएंगी बीमा कंपनियां

यह भी पढ़ें: मानसून सत्रः पीएम ने किया किसानों को नमन, कहा- राष्ट्रहित में मिलकर काम करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.