यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फिल्मों में बंगाल का उत्कृष्ट योगदान
उन्नीसवें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का रविवार को आगाज हुआ। महानगर के नेताजी इंडोर स्टेडियम में महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्सव ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोलकाता। उन्नीसवें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव का रविवार को आगाज हुआ। महानगर के नेताजी इंडोर स्टेडियम में महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान बिग बी ने मूक सिनेमा से आज के दौर की फिल्मों तक में बंगाल के योगदान को बयां किया। उनके साथ अभिनेत्री जया बच्चन भी उपस्थित थीं। इस दौरान अभिनेता शाहरुख खान, कमल हासन, बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की सक्रियता देख दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने कहा कि वे परिवार की मुखिया की तरह नजर आ रही हैं। बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने भी कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भाग-दौड़ कर ऊर्जा का संचार कर रही हैं। बांग्ला में अपने भाषणों की शुरुआत करते हुए महानायक ने कहा कि नए फिल्मकार और निर्देशकों के विचार और सोच से भारतीय सिनेमा समृद्ध होगा। इस दौरान अमिताभ कोलकाता में बिताये अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो उठे। शाहरुख ने कहा कि अगली बार मैं भी बांग्ला सीख कर आउंगा।
इस दौरान ममता बनर्जी ने टॉलीवुड के फिल्म तकनीशियनों के लिए मेडिक्लेम योजना की शुरुआत की। कार्यक्रम में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती व बांग्ला फिल्म स्टार प्रसेनजित भी उपस्थित रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
