मोदी को कसाई कहने वाले तृकां प्रवक्ता का भाई भाजपा में शामिल
तृणमूल कांग्रेस सेराज्यसभा सदस्य व प्रवक्ता डेरेक ओब्रायन के भाई क्विज मास्टर बैरी ओब्रायन, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी षष्ठी दुले और आर्थिक विशेषज्ञ सिद्धार्थ चटर्जी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। एंग्लो-इंडियन समुदाय से ताल्लुक रखने वाले
कोलकाता, जागरण संवाददाता। तृणमूल कांग्रेस सेराज्यसभा सदस्य व प्रवक्ता डेरेक ओब्रायन के भाई क्विज मास्टर बैरी ओब्रायन, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी षष्ठी दुले और आर्थिक विशेषज्ञ सिद्धार्थ चटर्जी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।
एंग्लो-इंडियन समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बैरी वर्ष 2006-11 के दौरान पश्चिम बंगाल विधानसभा के नामित सदस्य रहे हैं। बैरी ने कहा कि उन्होंने नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री नहीं देखा, जिन्होंने शपथ ग्रहण करने के एक दिन बाद ही पाकिस्तान समेत सार्क देशों के नेताओं तक पहुंच बना ली। इसके अलावा उन्होंने विदेशी बैंकों में जमा काला धन वापस लाने के लिए विशेष जांच दल का भी गठन किया। यह ऐसा मसला है, जिसके बारे में दूसरे लोग सिर्फ बातें करते हैं। सिन्हा ने कहा कि ऐसे विशिष्ट लोगों के पार्टी में शामिल होने से स्पष्ट है कि भाजपा व मोदी के नेतृत्व में ही लोगों की किस्मत बदल सकती है। 16वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा राज्य में दो सीटें जीती हैं।
गौरतलब है कि हालिया संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान डेरेक ने नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए थे। डेरेक ओब्रायन ने मोदी की आलोचना करते हुए कई ट्वीट करे थे, जिसमें उन्होंने लिखा था कि गुजरात के कसाई बंगाल में आसमान से उतरे हैं। उनके पास बंगाल के विकास मॉडल का कोई जवाब नहीं है। इसलिए, (वह) निजी हमले कर रहे हैं। ओब्रायन ने एक ट्वीट में लिखा था, गुजरात का कसाई अपनी पत्नी का ख्याल नहीं रख सकता। वह इस महान राष्ट्र का ख्याल कैसे रखेगा।
पढ़े: 'नरेंद्र मोदी गुजरात के कसाई हैं'
जब कपिल का शो बंद होगा, तब लोग राहुल की वीडियो क्लिप देखेंगे: मोदी