तृणमूल विधायक का विवादित बयान, कहा-धरती रहने तक होते रहेंगे दुष्कर्म
तृणमूल कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। इस कड़ी गुरुवार को एक विधायक का भी नाम जुड़ गया। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर से तृणमूल विधायक दीपक हलदर ने बुधवार शाम एक सभा में कहा कि 'दुष्कर्म पहले भी होते थे, आज भी होते हैं। जब तक धरती है, दुष्कर्म होते रहेंगे।'
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस नेताओं के विवादित बयानों की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है। इस कड़ी गुरुवार को एक विधायक का भी नाम जुड़ गया। दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर से तृणमूल विधायक दीपक हलदर ने बुधवार शाम एक सभा में कहा कि 'दुष्कर्म पहले भी होते थे, आज भी होते हैं। जब तक धरती है, दुष्कर्म होते रहेंगे।' बयान पर विवाद बढ़ता देख विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसा उन्होंने लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए कहा था। राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष ने विधायक पर कार्रवाई की मांग की है।
हलदर ने मीडिया पर उनके बयान का गलत मतलब निकालने का आरोप लगाया। हम दुष्कर्म का समर्थन नहीं करते। मैंने कहा कि यह एक सामाजिक बुराई है। यह संभव नहीं कि अकेली ममता बनर्जी इसे हल कर सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि तृणमूल विधायक का बयान बेहद गैर जिम्मेदाराना व असंवेदनशील है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हलदर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले दुष्कर्म को लेकर तृणमूल सांसद तापस पाल, पार्टी विधायक व टॉलीवुड अभिनेता चिरंजीत, सांसद काकुली घोष दस्तीदार, अर्पिता घोष समेत पार्टी के कई नेता विवादित बयान दे चुके हैं।