विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 दिनों तक टाइगर श्रॉफ पर रखी नजर, घर और जिम की रेकी की... फुटबॉल मैदान से निकलते ही बरसाई गोलियां

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:07 PM (IST)

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। हमलावरों ने ...और पढ़ें

टाइगर श्रॉफ पर 10 दिन की रेकी के बाद गोलीबारी (फोटो-ANI)

टाइगर श्रॉफ पर 10 दिन की रेकी के बाद गोलीबारी (फोटो-ANI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम हुए जानलेवा हमले के मामले में मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि हमलावरों ने घटना को अंजाम देने से पहले अभिनेता के घर और जिम की करीब 10 दिनों तक रेकी की थी।

आरोपी सोशल मीडिया पर पैपराजी के वीडियो और ब्लॉगर्स के जरिए टाइगर के आने-जाने की जगहों और उनके डेली शेड्यूल पर लगातार नजर रख रहे थे। टाइगर पर गोलाबारी करने वाले तीनों शूटर्स को पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार कर लिया है।

फुटबॉल ग्राउंड से लौटते समय हुआ हमला

रविवार शाम को जब टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल ग्राउंड से अपने घर लौट रहे थे, तब मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावरों ने उनकी कार को घेर लिया। आरोपियों ने कार की विंडशील्ड और साइड खिड़कियों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि पांच गोलियां कार पर लगीं, जबकि दो निशाने से चूक गईं।

पाचंवीं गोली चलाने के बाद, पैसेंजर साइड की खिड़की के पास खड़ा एक हमलावर कार के बेहद करीब आ गया और उसने बहुत पास से टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने की कोशिश की। लेकिन, ऐन वक्त पर उसकी पिस्तौल जाम हो गई, जिससे अभिनेता की जान बाल-बाल बच गई।

इस सनसनीखेज हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली।

हैंडलर्स के संपर्क में थे आरोपी

जांच में सामने आया है कि आरोपी व्हाट्सएप और सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए लगातार अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे। इन्हीं ऐप्स के माध्यम से उन्हें अपराध स्थल की सटीक लोकेशन भेजी गई थी। हमले के बाद आरोपी पहले से तय रूट, SV रोड होते हुए विले पार्ले और अंधेरी, की तरफ भागे।

उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी मोटरसाइकिल छोड़ी और बोरीवली जाने वाली लोकल ट्रेन में सवार हो गए। इसके बाद ट्रेन में सवार हो गए, वे जयपुर पहुंचकर वहां से बस पकड़कर दिल्ली और फिर दिल्ली से नेपाल जाने भागने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें कोटा से गिरफ्तार कर लिया।

कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस से मिले पुख्ता इनपुट के आधार पर राजस्थान एजीटीएफ और कोटा सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों शूटरों को पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों में ऋतिक कुमार उर्फ रोशन (22 वर्ष), मूल रूप से पिपराई, जिला बेगूसराय (बिहार) का रहने वाला है। वर्तमान में वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहकर रैपिडो राइडर के रूप में काम कर रहा था।

दूसरा आरोपी रेहान (18 वर्ष), ईदगाह कॉलोनी, थाना सदर, जिला सोनीपत (हरियाणा) का निवासी है। एक आरोपी नाबालिग है, यह भी हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।