विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर: सेना ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, 3 आतंकी मार गिराए

By Manish NegiEdited By:
Published: Sat, 16 Jul 2016 11:37 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jul 2016 05:25 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के सौजियां सेक्टर में सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया है।

News Article Hero Image

श्रीनगर, (जेएनएन)। जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है।सुरक्षाबलों ने एलओसी के पास सौजियां सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया।

इस बारे में जम्मू में रक्षा विभाग के पीआरओ मनीष मेहता ने बताया की सुरक्षाबलों ने एलओसी के पास पुंछ जिले के सौजियां सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि ये एनकाउंटर पिछले 36 घंटे से जारी है।

खबर के मुताबिक, आतंकवादियों के एक दल ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास किया। सीमा पर तैनात जवानों ने आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में आते देख मोर्चा संभाल लिया और उन्हें अपने हथियार डालने को कहा। इतने में आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है।

भारत के जवाब से बौखलाए पाक ने आतंकी बुरहान वानी को बताया शहीद