सलमान, ऐश्वर्या, अभिषेक का ये वीडियो खूब हुआ वायरल, आपने देखा
सलमान खान, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। ये वीडियो तब का है, जब अभिषेक की ऐश्वर्या से शादी नहीं हुई थी।
मुंबई। सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रास्ते इस समय अलग-अलग हैं। लेकिन सुनते हैं कि एक समय ये रिलेशनशिप में थे। हालांकि ऐश्वर्या अब अभिषेक बच्चन की पत्नी हैं। इधर सलमान भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यही वजह थी कि जब सलमान, अभिषेक और ऐश्वर्या एक साथ स्क्रीन पर नजर आए, तो वो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।
राम गोपाल ने सलमान को बताया शाहरुख से बड़ा स्टार
दरसअल, ये वीडियो एक फिल्म का सीन है। सलमान, अभिषेक और ऐश्वर्या ने एक फिल्म में काम किया है। हालांकि सलमान का इस फिल्म में छोटा-सा ही किरदार था। लीड रोल में अभिषेक और ऐश्वर्या थे। याद आया आपको फिल्म का नाम? अरे, इस फिल्म का नाम है 'ढाई अक्षर प्रेम के'।
इस फिल्म में जिस सीन में सलमान, ऐश्वर्या और अभिषेक नजर आए थे, वो एक मिनट से भी कम का था। इसमें सलमान एक ट्रक ड्राइवर की भूमिका में नजर आए, जो अभिषेक को लिफ्ट देता है। सफर के दौरान अभिषेक ख्यालों में खोए हुए हैं और सलमान गुनगुना रहे है- 'आते जाते जो मिलता है तुमसा लगता है'। इतने में अभिषेक को सड़क पर ऐश्वर्या खड़े हुए दिखाई देती हैं।
सलमान खान की 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर करने जा रही ये कारनामा !
बता दें कि फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' साल 2000 में रिलीज हुई थी, जबकि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 2007 में हुई। जब ये फिल्म अभिषेक ने की होगी, तो शायद ही सोचा होगा कि एक दिन असल जिंदगी में भी वह ऐश्वर्या को ही ढाई अक्षर प्रेम के कहेंगे।