यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भाजपा में आने से पार्टी के कोई अंतरविरोध नहीं: किरण बेदी
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई भारत की पहली पूर्व आईपीएस महिला अधिकारी किरण बेदी ने आज ...और पढ़ें

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई भारत की पहली पूर्व आईपीएस महिला अधिकारी किरण बेदी ने आज रोहिणी में रोड शो किया। इस मौके पर उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया जिसमें यह कहा जा रहा था कि उनके भाजपा में आने से पार्टी के अंदर असंतोष फैल गया है। अपने रोड शो में उन्होंने मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। भाजपा में शामिल होने और अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी बनाने को लेकर उनकी आलोचना करने जैसे सवालों पर भी उन्होंने जनता को जवाब दिया।
किरण बेदी ने कहा कि यह उनकी भी दिल्ली है, इसलिए ही वह राजनीति में आई हैं। उन्होंने अपने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए कहा कि वह किसी पद के लालच में या कुर्सी के लालच में भाजपा में शामिल नहीं हुई हैं, बल्कि दिल्ली के लिए समर्पित होने के लिए ही राजनीति में आई हैं। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली उनकी भी है, लिहाजा इसको बेहतर बनाना उनका लक्ष्य है। यही वजह है कि उन्होंने यह राह चुनी है।
कांग्रेस से टिकट न मिलने पर कृष्णा ने किया भाजपा का रुख
किरण बेदी पर दिए बयान पर मनोज तिवारी ने दी सफाई
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद़देनजर किरण बेदी ने रोजाना पांच सभाएं करने का रोड मैप तैयार किया है। उन्होंने अपने एजेंडे में जहां महिला सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा है वहीं भ्रष्टाचार उनकी लिस्ट में सातवें नंबर पर है। भाजपा में शामिल होने के समय उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली के विकास के लिए और इसको दुनिया का दिल बनाने के लिए राजनीति में आई हैं। इसके लिए वह सभी के साथ मिलकर काम करना चाहती हैं।
