Move to Jagran APP

नई वस्त्र नीति एक पखवाड़े में कैबिनेट में रखी जाएगी

नई राष्ट्रीय वस्त्र नीति को मंजूरी के लिए वस्त्र मंत्रालय अगले एक पखवाड़े में कैबिनेट से संपर्क करेगा। नई नीति में वस्त्र उद्योग से देश में 3.50 करोड़ रोजगार पैदा करने पर फोकस किया गया है। यह जानकारी वस्त्र मंत्री संतोष गंगवार ने दी है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2016 07:06 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2016 07:28 PM (IST)

नई दिल्ली। नई राष्ट्रीय वस्त्र नीति को मंजूरी के लिए वस्त्र मंत्रालय अगले एक पखवाड़े में कैबिनेट से संपर्क करेगा। नई नीति में वस्त्र उद्योग से देश में 3.50 करोड़ रोजगार पैदा करने पर फोकस किया गया है। यह जानकारी वस्त्र मंत्री संतोष गंगवार ने दी है।

loksabha election banner

गंगवार ने बताया कि हम नई नीति को मंजूरी दिलाने के लिए 10-15 दिन में कैबिनेट से संपर्क करेंगे। नई नीति में 2024-25 तक 300 अरब डॉलर के वस्त्र निर्यात का लक्ष्य रखा गया है। इस क्षेत्र में 3.50 करोड़ रोजगार पैदा करने पर जोर दिया गया है। नीति में कुशल कर्मचारियों की सुलभता, श्रम सुधार, उद्योग में निवेश आकर्षित करने और वस्त्र व गारमेंट उद्योग के भविष्य में विकास कार्यक्रम पर भी फोकस किया गया है।

मंत्रालय ने घरेलू और वैश्विक स्तर पर वस्त्र उद्योग में हो रहे बदलाव, वस्त्र व गारमेंट उद्योग के विकास कार्यक्रम की आवश्यकता को देखते हुए राष्ट्रीय वस्त्र नीति 2000 की समीक्षा करने का फैसला किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.