यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मशहूर शेफ तरला दलाल का निधन
मुंबई। मशहूर शेफ तरला दलाल का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 77 वर्षीय तरला ने ...और पढ़ें

मुंबई। मशहूर शेफ तरला दलाल का बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 77 वर्षीय तरला ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। भारत की पहली सेलिब्रिटी शेफ के रूप में पहचानी जाने वाली तरला को 2007 में पदमश्री से सम्मानित किया गया था।
अपने जीवनकाल में तरला दलाल ने 17,000 से ज्यादा व्यंजनों की रेसिपी तैयार की और 100 से भी ज्यादा किताबें लिखीं। शाकाहारी व्यंजनों के शौकीनों के बीच वह काफी लोकप्रिय थीं। इन व्यंजनों पर लिखी गई उनकी किताबों की 30 लाख से भी ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं।
तरला दलाल का जन्म 1936 में पुणे में हुआ था। 1960 में नवीन दलाल से शादी के बाद वह मुंबई में बस गई। 1966 में उन्होंने अपने घर पर ही कुकरी क्लास शुरू की। घरेलू व्यंजनों को अत्यंत स्वादिष्ट बनाने में उन्हें महारत हासिल थी। जल्द ही उनकी प्रसिद्ध बढ़ती गई। 1974 में उन्होंने व्यंजनों पर अपनी पहली किताब लिखी।
तरला के निधन की खबर मिलने के बाद देश के एक और मशहूर शेफ संजीव कपूर ने कहा कि देश में कुकिंग की कला को लोकप्रिय बनाने वाली दलाल पहली हस्ती थी। उनका निधन अपूर्णीय क्षति है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
