विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वामी का केजरीवाल पर बड़ा हमला, कहा- नक्सली और महाफ्रॉड

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Wed, 30 Mar 2016 11:21 AM (IST)Updated: Wed, 30 Mar 2016 12:15 PM (IST)

बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहनेवाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेतृत्व पर करार प्रहार किया है। स्वामी ने कहा है कि कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अपने बेबाक बयानों से सुर्खियों में रहनेवाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेतृत्व पर करारा प्रहार किया है। स्वामी ने कहा है कि कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत है। यही नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भाजपा नेता ने नक्सली कह दिया।

स्वामी ने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को नए नेता की आवश्यकता है जो विशुद्ध रुप से भारतीय हो। इससे पहले भी स्वामी कांग्रेस नेतृत्व पर प्रत्यक्ष व परोक्ष रुप से हमला करते रहे हैं। नेश्नल हेराल्ड केस में भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कोर्ट में घसीटा था। मामला अभी भी अदालत में है।

केजरीवाल पर हमला

यही नहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने केजरीवाल को नक्सली तक कह डाला। स्वामी ने कहा कि केजरीवाल महाफ्रॉड हैं।

पाक के वीडियो को बकवास बताया

पाकिस्तान द्वारा भारतीय जासूस का कथित वीडियो जारी करने पर स्वामी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जासूस भारतीय पासपोर्ट क्यों रखेगा? वह पेशावर से किसी भी देश का पासपोर्ट ले सकता था। भाजपा नेता ने कहा कि पाक की इस बात पर कोई विश्वास नहीं करेगा।