विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोल कंपनियों को काली सूची में डालने संबंधी याचिका खारिज

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Fri, 17 Oct 2014 04:31 PM (IST)Updated: Fri, 17 Oct 2014 04:32 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कोल ब्लॉक रद किए जाने वाली कंपनियों को काली सूची में डालने संबंधी याचिका पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कोल ब्लॉक रद किए जाने वाली कंपनियों को काली सूची में डालने संबंधी याचिका पर सुनवाई से इन्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, याचिकाकर्ता एम एम शर्मा ने जिन कंपनियों के कोल ब्लॉक आवंटन रद किए गए हैं उन्हें काली सूची में डालने की अर्जी लगाई थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने पूर्व कोयला मंत्रियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग को भी खारिज कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट कोल ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में सीबीआइ निदेशक रंजीत सिन्हा और मोइन कुरैशी के बीच बातचीत के खुलासा पर आठ दिसंबर को सुनवाई करेगा।

पढ़ें : कोलगेट मामला: कोल कंपनियों के खिलाफ याचिका खारिज

पढ़ें : छह माह में कामकाज समेटने के दौरान कोयला खनन पर रोक नहीं