विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्मी का कहर बरकरार, छह की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 09 Jun 2014 11:17 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Jun 2014 07:23 AM (GMT+05:30)

मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को भी पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में ही रहा। गर्मी से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जेएनएन]। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को भी पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में ही रहा। गर्मी से उत्तर प्रदेश में तीन, छत्तीसगढ़ में तीन और पंजाब में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का बांदा जिला सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी दिल्ली में पारा लगातार नई ऊचाइयां छू रहा है। सोमवार को सफदर जंग का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान 2004 के 9 जून के तापमान से अधिक है। सोमवार का तापमान रविवार के तापमान से दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को पालम का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में गर्मी के कारण फतेहपुर, महोबा और आगरा में एक-एक लोगों की मौत गई है। हालांकि कई जिलों में सोमवार को दिन में बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी राहत जरूर मिली। बांदा में पारा 49 डिग्री पहुंच गया। इस बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर में तीन लोगों की गर्मी से मौत हो गई। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकार्ड किया गया।

बेलगाम पारे के बीच पंजाब में गर्मी के तेवर और कड़े हो गए हैं। भीषण गर्मी से बठिंडा में दो लोगों की मौत हो गई। अमृतसर, होशियारपुर, मोगा व संगरूर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को हिमाचल प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से सात डिग्री अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हरियाणा के कई जिलों का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। फतेहाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जींद, भिवानी, झज्जर और रोहतक में सोमवार अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जम्मू में सोमवार को पारा सभी हदें पार करते हुए 44 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान है। हालांकि, कश्मीर में कुछ राहत है। दिनभर गर्मी के बाद शाम को बारिश होने से लोगों सुकून मिला। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तापमान भले ही 1.0 डिग्री और नीचे आ गया हो, लेकिन गर्मी से राजधानी में कोई राहत नहीं। पर्वतीय क्षेत्र में अधिक ऊंचाई पर कहीं-कहीं मामूली वर्षा थोड़ा-बहुत सुकून है। प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी कोटद्वार में रही जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

पढ़ें:सूखे की चपेट में होंगे कई राज्य