विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन बेटियों पर बरपाया जालिम जवानों ने जुल्म

By Edited By:
Published: Sat, 02 Feb 2013 02:54 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2013 04:48 PM (IST)

राजधानी में गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले रही एनसीसी की लड़कियो से चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का मामला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुगलसराय। जहां एक तरफ महिलाओं के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की तैयारी चल रही है तो दूसरी तरफ राजधानी में गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले रही एनसीसी की लड़कियों से चलती ट्रेन में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसका आरोप एसएसबी के जवानों पर लगा है। जानकारी के मुताबिक यह घटना उस वक्त घटी जब एनसीसी कैडेट्स संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से गुवाहाटी जा रही थीं। उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जवानों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। एक पीड़िता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि लगातार जवान छेड़खानी कर रहे थे। कोई भी इनका विरोध नहीं कर रहा था। यहां तक कि इनसे बचने के लिए जब हम अपनी सीट बदल रहे थे उस वक्त भी वो लगातार भद्दे कमेंट कर रहे थे।

एनसीसी की लड़कियां ट्रेन के कोच नंबर एस-6 में सफर कर रही थीं। इसी कोच में एसएसबी के जवान भी सफर कर रहे थे। लड़कियों ने इन जवानों से बचने के लिए सीट भी बदल ली थी लेकिन वह फिर भी बाज नहीं आए। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत जीआरपी को की, जिसके बाद मामला दर्ज कर मुगलसराय स्टेशन पर नौ एसएसबी जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जीआरपी इंस्पेक्टर रतन यादव ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि एस-6 में यात्रा कर रही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ हुई। इस मामले की सूचना मिलते ही जवानों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर