विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खून की नदी पर नाव चलाना चाहती है सपा सरकार: संगीत सोम

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 09:28 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2013 09:37 PM (IST)

लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद सीजेएम कोर्ट में पहुंचे भाजपा विधायक सुरेश राणा ने आरोप लगाया कि दंगे सपा सरकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुजफ्फरनगर [जासं]। लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद सीजेएम कोर्ट में पहुंचे भाजपा विधायक सुरेश राणा ने आरोप लगाया कि दंगे सपा सरकार की देन है। खबरिया चैनल का स्टिंग आपरेशन संसदीय कार्यमंत्री आजम खां व सरकार की पोल खोल चुका है। दंगे में मारे गए लोगों पर अब सरकार सियासत कर रही है। सुरेश राणा ने कहा कि उन्होंने सदन में आजम खां के इस्तीफे की मांग की तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि जौली गंगनहर की पटरी पर हुए नरसंहार पर सरकार चुप है। आयोग को छोड़कर वहां कांग्रेस व सपा के किसी नेता ने पहुंचना गंवारा नहीं समझा।

सरधना विधायक संगीत सोम की सलावा झाल में गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। संगीत सोम ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार खून की नदी पर नाव चलाना चाहती है, ऐसा किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।

सरधना विधायक ने आरोप लगाया कि एक मंत्री फोन कर आरोपियों को छुड़वा देता है और सरकार चुप रहती है। सच सबके सामने है। सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं है। इस दौरान दोनों कोर्ट में मौजूद दोनों विधायकों के समर्थकों ने नारेबाजी भी की। कोर्ट पहुंचे चरथावल से बसपा विधायक नूर सलीम राणा ने कहा, प्रदेश सरकार अन्याय कर रही है। वर्ग विशेष के दबाव में आकर कार्रवाई कर रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर