बाढ़ पीड़ितों से मिले सोनिया-राहुल, हालात का जायजा लिया
जम्मू-कश्मीर में आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ पर अपनी चुप्पी को लेकर आलोचना के केंद्र में आए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद व प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने मंगलवार को पुंछ में हालात का जायजा लिया और लोगों का हालचाल पूछा। बाढ़ की विभीषिका देखकर कांग्रेस अध्यक्ष भावुक हो गई।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ पर अपनी चुप्पी को लेकर आलोचना के केंद्र में आए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद व प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने मंगलवार को पुंछ में हालात का जायजा लिया और लोगों का हालचाल पूछा। बाढ़ की विभीषिका देखकर कांग्रेस अध्यक्ष भावुक हो गई।
गौरतलब है कि सोनिया और राहुल जम्मू-कश्मीर के दो दिनों के दौरे पर है। इससे पहले सोमवार को सोनिया गांधी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। पार्टी की तरफ से पीडि़तों को राहत सामग्री भी बांटी गई। राजीव गांधी फाउंडेशन की तरफ से दी जाने वाली राहत सामग्री में राशन का सामान, महिलाओं व पुरुषों के गर्म कपड़ों के अलावा रोजमर्रा में इस्तेमाल होनी वाली चीजें शामिल थीं।
कश्मीर में आई भीषण बाढ़ के बाद पहली बार घाटी पहुंचे कांग्रेस आला नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। पार्टी द्वारा लगाए गए शिविर में पहुंचे राहुल ने लोगों से बात करते हुए कहा कि 'कांग्रेस पार्टी आपके साथ है। हम सरकार के समक्ष आपके मुद्दे उठाएंगे और हम हर संभव तरीके से मदद की कोशिश करेंगे।' राहुल ने कहा कि कांग्रेस कश्मीरियों के दुख में उनके साथ है। घाटी में आई बाढ़ में अपने मकान गंवा चुके 18 परिवारों को राजीव गांधी फाउंडेशन द्वारा बनाए गए शिविरों में आश्रय मिला है।
देर से सही लेकिन राहुल जाएंगे कश्मीर
जयललिता के बाद अब सोनिया और राहुल की बारी: सुब्रमण्यम स्वामी