विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा कार्यकर्ता की हत्‍या के आरोप में 6 CPI(M) कार्यकर्ता गिरफ्तार

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 21 Jan 2017 01:59 PM (IST)Updated: Sat, 21 Jan 2017 03:01 PM (IST)

केरल में कुछ दिनों पहले भाजपा कार्यकर्ता की हत्‍या के आरोप में 6 सीपीआईएम कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए।

भाजपा कार्यकर्ता की हत्‍या के आरोप में 6 CPI(M) कार्यकर्ता गिरफ्तार
भाजपा कार्यकर्ता की हत्‍या के आरोप में 6 CPI(M) कार्यकर्ता गिरफ्तार

कन्नूर (केरल)(प्रेट्र)। कुछ दिनों पहले धर्मादम के निकट स्थित अंदालूर में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में शनिवार को सीपीआई(एम) के 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि 25 से 31 वर्ष के बीच की उम्र वाले सभी आरोपी सीपीआईएम के कार्यकर्ता और समर्थक थे जो अंदालूर के रहने वाले हैं। हालांकि सीपीआईएम के नेताओं ने पहले कहा था कि 53 वर्षीय संतोष की हत्या प्रॉपर्टी विवाद में हुआ था जबकि पुलिस का कहना है कि यह राजनीतिक दुश्मनी का परिणाम है।

यह भी पढ़ें: केरल में एक और BJP कार्यकर्ता की हत्या, RSS ऑफिस पर फेंका गया बम

18 जनवरी की रात 11 बजे संतोष पर उनके घर में ही हमला किया गया था और अधिकांश चोटें हाथों व पैरों पर थी। उनकी पत्नी और बच्चे उस वक्त घर पर नहीं थे।

हमले के अगले दिन भाजपा ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया था। साथ ही भाजपा ने राज्य में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए केंद्र से हस्तक्षेप की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: पक्ष-विपक्षः केरल में BJP कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बंद