विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिमी कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी के खिलाफ नारे

By Edited By:
Published: Sat, 17 May 2014 09:18 PM (IST)

भोपाल, नई दुनिया। जिला अदालत परिसर में शनिवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब पेशी के लिए आए सिमी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

भोपाल, नई दुनिया। जिला अदालत परिसर में शनिवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब पेशी के लिए आए सिमी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर निकाला।

कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के 15 कार्यकर्ताओं को अदालत में पेशी कराकर वापस जेल ले जाया जा रहा था। तभी सिमी सरगना अबु फैजल मोदी के खिलाफ नारे लगाना लगा। इसके बाद अन्य कार्यकर्ता भी मोदी के खिलाफ और तालिबान के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से कार्यकर्ताओं को जेल वाहन के अंदर दाखिल किया। इन कार्यकर्ताओं को खंडवा जिले में हुई लूट के मामले में विशेष न्यायाधीश बीएस भदौरिया की अदालत में और इंदौर में हुई पुलिस मुठभेड़ के सिलसिले में सीजेएम पंकज सिंह माहेश्वरी की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। लूट मामले में अगली सुनवाई 10 जून को होगी।

पढ़ें : मोदी के जीवन से जुड़ी अनसुनी बातें.जानें बस एक क्लिक से