विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुझे अपने काम पर भरोसा

By Edited By:
Published: Sat, 07 Dec 2013 05:30 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2013 05:31 AM (IST)

दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर जारी कयासों के बीच मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर जारी कयासों के बीच मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें अपनी सरकार के काम पर पूरा भरोसा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने कांग्रेस की सत्ता में वापसी का विश्वास जताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने राजधानी के विकास के लिए बेहतरीन काम किया है और उन्हें यकीन है कि दिल्ली के लोग विकास की इस रफ्तार को रुकने नहीं देंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पूछे जाने पर दीक्षित ने अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव के बाद से पार्टी के नेता कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने इस नई पार्टी को लेकर ज्यादा कुछ कहने से इन्कार किया। मुख्यमंत्री के अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली सीट पर कड़े मुकाबले को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कहीं किसी असमंजस या संशय की स्थिति नहीं है।

दीक्षित के निवास पर सुबह से ही कांग्रेसी नेताओं का आना-जाना जारी रहा। समझा जा रहा है कि पार्टी नेता अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री को अवगत कराते रहे।

लगभग पूरी दिल्ली की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के पास पहुंच चुकी है और उनके करीबी लोग कांग्रेस की जीत के दावे कर रहे हैं। हालांकि ऐसे दावे करने वाले नेता भी चुनाव परिणाम आने का इंतजार कर रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर