विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुझे व आप को बदनाम करने की साजिश : विश्वास

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Mon, 04 May 2015 01:19 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 10:20 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के पार्टी की एक कार्यकर्ता से अवैध संबंध के शक मामले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (राज्य ब्यूरो)। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के पार्टी की एक कार्यकर्ता से अवैध संबंध के शक मामले को लेकर सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। कुमार विश्वास ने सोमवार को सफाई देते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। यह सब उन्हें और आप को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। यह पूरी तरह भाजपा की साजिश है और पंजाब में भाजपा व अकाली गठबंधन को हराकर हम इसका जवाब दे देंगे। वहीं, कांग्रेस व भाजपा ने इस मसले पर मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। ज्ञात हो कि आप की महिला कार्यकर्ता ने दिल्ली महिला आयोग को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुमार विश्वास की पत्नी उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं कि उन्होंने उसे अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान विश्वास के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। इसके बाद से उसका परिवार टूटने के कगार पर पहुंच गया है।

आप नेताओं के खिलाफ हो रहा दुष्प्रचार

सोमवार को आप ने पार्टी मुख्यालय नार्थ एवेन्यू में पत्रकार वार्ता बुलाई। इसमें पार्टी नेता संजय सिंह व आशुतोष शामिल हुए। संजय सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से आप नेताओं व पदाधिकारियों के खिलाफ तथ्यहीन खबरें चलाई जा रही हैं। कुमार विश्वास पर लगाए गए आरोपों में सच्चाई कुछ और है और इसे पेश गलत ढंग से किया जा रहा है। महिला की शिकायत में अवैध संबंध का जिक्र तक नहीं है। वह इस बारे में कुछ कह भी नहीं रही है लेकिन प्रचारित इसे इस तरह किया जा रहा है जैसे पूरा मामला अवैध संबंध का हो।

पीड़ित महिला ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया केस

मामले में पीड़ित महिला ने नंदनगरी थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आइपीसी की धारा 509 और 67 ए के तहत अभद्र भाषा का प्रयोग करने और निजी चीज को सोशल साईट पर डालने का मामला दर्ज किया हैं।