विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया गांधी से मिले थरूर, बोले- रचनात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ेगी कांग्रेस

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 23 May 2016 12:55 PM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 01:08 PM (IST)

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने चार विधानसभा चुनावों हुई पार्टी की हार को लेकर सोनिया गांधी से मुलाकात की। थरूर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पचास मिनट तक पार्टी के हालात पर गंभीर चर्चा की।

इस बैठक के बारे में ज्यादा जानकारी देने से मना करते हुए शशि थरूर ने कहा कि 'पार्टी ने पांच राज्यों के चुनाव परिणामों को गंभीरता से लिया है। इसी के मद्देनजर पार्टी ने रचनात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ने का इरादा कर लिया है। इसके लिए पार्टी सभी सीमाओं को पार करके आगे बढ़ना के लिए तैयार दिख रही है।'

आपकों बता दें कि असम और केरल में सत्ता गंवाने के बाद अब सिर्फ 6 राज्यों कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर में ही कांग्रेस की सरकार बची है। यह एक बार फिर कांग्रेस का अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। केंद्र की सत्ता गंवाने से पहले कांग्रेस करीब एक दर्जन राज्यों में सत्तासीन थी। लेकिन 2014 में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद हर तरफ से कांग्रेस को निराशाजनक खबरें ही सुनने को मिल रही है। पार्टी के इस प्रदर्शन के बाद पार्टी के अंदर से नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठने लगी है।

फिर खुली सुनंदा पुष्कर की मर्डर मिस्ट्री की फाइल, मुश्किल में थरूर !