विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एएसआइ बनाने के नाम पर ऐंठे 30 लाख

By Edited By:
Published: Fri, 18 Apr 2014 06:13 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, अबोहर

नगर थाना नंबर 2 की पुलिस ने एएसआइ भर्ती करवाने के नाम पर रुपये ऐंठने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस शिकायत में मोगा के गांव तलवंडी भंगेरिया निवासी हरजिंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने बताया कि वह अपने बीमार पिता को दवाई दिलाने के लिए अबोहर आता था। नवंबर 2013 में एक होटल में खाना खाते समय उसकी मुलाकात अमनदीप कंबोज निवासी गाव खलचिया से हुई। अमनदीप ने उसे पुलिस में सीधा एएसआइ भर्ती करने को कहा। इसकी एवज में 50 लाख रुपये की मांग की। हरजिंदर ¨सह ने बताया कि उसने अपने पिता से बातचीत कर कुछ दिनों बाद ही अमनदीप कंबोज को 10 लाख रुपए होटल में दे दिए। 12 दिसंबर 2013 को 20 लाख रुपए उसने अमन दीप के घर पहुच कर उसकी मा को दिए। हरजिंदर सिंह ने बताया कि 30 लाख रुपए लेने के बाद अमनदीप ने उससे मोबाइल पर बात करनी बंद कर दी। 30 लाख रुपए देने से स्पष्ट तौर पर मना कर दिया। थाना नंबर 2 की पुलिस ने हरजिंदर सिंह की शिकायत पर खिलचिया निवासी अमनदीप कंबोज, उसकी माता माया रानी व एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।