Move to Jagran APP

अमित शाह का मथुरा कार्यक्रम रद, कलराज करेंगे उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज मथुरा आगमन का कार्यक्रम रद हो गया है। अमित शाह को भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करना था। उनकी अनुपस्थिति में अब केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र इसका उद्घाटन करेंगे।

By Edited By: Published: Sat, 23 Aug 2014 12:14 PM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2014 12:14 PM (IST)
अमित शाह का मथुरा कार्यक्रम रद, कलराज करेंगे उद्घाटन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आज मथुरा आगमन का कार्यक्रम रद हो गया है। अमित शाह को भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन करना था। उनकी अनुपस्थिति में अब केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र इसका उद्घाटन करेंगे।

loksabha election banner

मथुरा के वृंदावन के शांति सेवा धाम में होने वाली इस दो दिवसीय कार्य समिति की बैठक अहम फोकस विधानसभा उपचुनाव में फतेह पर भी है। मान्यता है कि गोवर्धन परिक्रमा लगाने से मनोकामना पूरी होती है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि अब भाजपा की मनोकामना लखनऊ पर हुकूमत की है, तो गोवर्धन की परिक्रमा भी लगानी है। उपचुनाव वाले जिलों के पदाधिकारियों के साथ आज विशेष रूप से रणनीति पर विचार किया जाएगा।

रणनीति पार्टी लाइन मजबूत करने की हो सकती है, लेकिन दिल्ली में सत्ता पर काबिज होने के बाद अब लखनऊ की गद्दी समय से पहले पाने की ललक पार्टी के हर सदस्य में दिख रही है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यही रणनीति तय होगी। वृंदावन आने के बाद प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बार-बार प्रदेश सरकार को निशाना बनाया। लगातार सपा सरकार की असफलताओं को गिनाया। इसके पीछे पार्टी लाइन को मजबूत करने की बात तो सामने दिखी, परंतु छिपे रूप 2017 से पहले सत्ता पाने की ललक इशारों में ही सही, जाहिर हो गई।

प्रदेश पदाधिकारियों ने राजनीतिक और कृषि प्रस्तावों को कल अंतिम रूप दे दिया। राजनीतिक नजरिए से बूथ स्तर तक संगठन के नेटवर्क को मजबूत करने पर जोर दिया गया, तो किसानों के हित में आंदोलन की बात कही गई। उपचुनावों को सबसे ऊपर रखते हुए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने नसीहत दी कि यूपी सरकार की खामियां बटोर लो, उपचुनाव में इन्हें कैश करेंगे। भाजपा की पार्टी लाइन और नीतियों को जनता के बीच प्रचारित किया जाएगा, ताकि भाजपा को उप चुनाव के अलावा भविष्य में होने वाले किसी भी चुनाव में पूरा-पूरा लाभ मिले सके। किसानों के लिए आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया गया, तो बिजली को लेकर भी बैठक में जोरदार 'करंट' दौड़ाया गया।

प्रांतीय कार्यसमिति बैठक में शामिल होने संगठन मंत्री सुनील बंसल, महामंत्री देवेंद्र सिंह चौहान, स्वतंत्रदेव, उपाध्यक्ष सरिता भदौरिया, शिव प्रताप शुक्ला, हरिद्वार दुबे, साध्वी निरंजना, विजय बहादुर पाठक, मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला और एसपी सिंह बघेल के अलावा सांसद राजवीर सिंह राजू कल ही पहुंच गए थे।

अमित शाह के काफिले ने तोड़ी आचार संहिता

काशी के विकास का समय शुरू: शाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.