विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आसाराम ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

By Edited By:
Published: Sat, 14 Sep 2013 03:02 AM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2013 03:45 AM (IST)

जयपुर, जागरण संवाददाता। आश्रम की कुटिया में नाबालिग लड़की से यौन दुराचार के मामले में जेल में बंद कथावाचक आसाराम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जयपुर, जागरण संवाददाता। आश्रम की कुटिया में नाबालिग लड़की से यौन दुराचार के मामले में जेल में बंद कथावाचक आसाराम ने जमानत के लिए अब जोधपुर हाई कोर्ट में गुहार लगाई है। कोर्ट उनकी याचिका पर शनिवार को सुनवाई कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि आसाराम ने पूर्व में भी जमानत मांगी थी, जिसे निचली अदालत ने ठुकरा दिया था और उन्हें 15 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आसाराम की 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि 15 सितंबर को खत्म होने जा रही है। इसके बाद 16 सितंबर को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला वैद्य से जेल में उपचार की याचिका पर भी 16 सितंबर को ही होनी है। आसाराम ने न्यायिक हिरासत के दौरान जेल में मेडिकेटेड फूड और गंगाजल की मांग भी की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बाहर से खाना लाने की अनुमति नहीं दी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर